आप अपनी गर्दन पर मौसा से कैसे छुटकारा पा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:35

गर्दन से मस्से हटाने के उपाय

गर्दन पर बने मस्सों के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में आप केले के छिलके को प्रभावित स्थान पर लगाएं और उसे कपड़े से बांधें. थोड़ी समय बाद आप केले के छिलके को हटाएं. ऐसा नियमित रूप से करें. कुछ समय बाद मस्से झड़ते हुए नजर आएंगे.

सेब के सिरके के इस्तेमाल से भी गर्दन पर मस्से की समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप रूई में सेब के सिरके की कुछ बूंदे लें और प्रभावित स्थान पर लगाएं. थोड़े समय बाद अपनी स्किन को साफ कर लें. कुछ दिनों बाद मस्से खुद सूख कर निकल जाएंगे. यदि आपको सेब का सिरका इस्तेमाल करते वक्त किसी भी प्रकार की जलन महसूस हो तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

गर्दन के मस्से हटाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. लहसुन के पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाने से मस्से जल्दी गायब हो सकते हैं. ऐसे में आप लहसुन के मस्से को पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद उस जगह को साफ करें. ऐसा करने से आपको जल्दी मस्से झड़ते नजर आएंगे. ध्यान रहे इस हफ्ते में केवल 2 बार करें

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info